{"_id":"57c885c54f1c1bc9592cb7a8","slug":"suspended-upcl-ee-restored-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोपी UPCL के निलंबित अधिशासी अभियंता बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोपी UPCL के निलंबित अधिशासी अभियंता बहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार को बहाल करते हुए उनको विद्युत वितरण खंड रुड़की में अधिशासी अभियंता (संबद्ध) के पद पर तैनाती दी गई है। इस संबंध में यूपीसीएल के एमडी एसएस यादव ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
राकेश कुमार पर विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) हरिद्वार के कार्यकाल में गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे। उन पर लगभग 55 लाख रुपये का गबन करने का आरोप था। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर राकेश कुमार को निलंबित कर निदेशक (मानव संसाधन) के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन
यूपीसीएल के प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच महाप्रबंधक (आंतरिक संप्रेक्षा) के स्तर से कराई गई। उन्होंने जांच पूरी होने की रिपोर्ट सूचना निदेशक (वित्त) और प्रबंध निदेशक को दे दी है। इसके बाद राकेश कुमार का निलंबन समाप्त कर उनको अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड रुड़की के पद पर तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन
ध्यानी ने बताया कि अभी इस संबंध में आरोप पत्र तैयार कर राकेश कुमार से एक माह अंदर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी उसकी जांच करेगी। इसके बाद इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर इस मामले को एमडी के सीडी प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिसका खुलासा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल द्वारा किया गया था। इस प्रकरण की जांच अभी अपर सचिव नीरज खैरवाल कर रहे हैं।