फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspended three stores linked to other stores

निलंबित तीन दुकानों को अन्य दुकानों से जोड़ा

Wed, 18 Dec 2019 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Suspended three stores linked to other stores
अनियमितता के आरोप में निलंबित हुई कस्बे के राशन की तीनों दुकानों को दूसरी अन्य दुकानों से जोड़ दिया गया है। इन दुकानों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई होने तक यहीं से ग्राहकों को राशन का वितरण किया जाएगा। साथ ही निलंबित हुई दुकानों के आसपास ही राशन वितरण करने के आदेश एसडीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम हरिद्वार दीपेंद्र चौधरी को कुछ लोगों ने शिकायत कर बताया था कि लक्सर क्षेत्र की तीन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन डीलर मनमाने ढंग से राशन का वितरण कर रहे हैं। डीएम ने एसडीएम पूरण सिंह राणा को जांच करने के आदेश दिए थे। जांच में दुकानों पर आरोप सिद्ध हुए थे। एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने तीनों दुकानों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

उधर, खाद्य पूर्ति अधिकारी ममता ग्वाड़ी ने बताया कि निलंबित की गई कस्बे के आशीष की दुकान को दिलशाद निवासी सुल्तानपुर से जोड़ा गया है। इसके अलावा गुरप्रीत कौर की दुकान को महेंद्र गिरी तुगलपुर खानपुर से जोड़ा गया वही अजय कुमार की दुकान को राकेश कुमार अकोढ़ा खुर्द से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार की दुकान को पहले से ही मेनपाल कुआंखेड़ा की दुकान से जोड़ा गया है तथा अशोक कुमार की दुकान को रामपाल मखियाली की दुकान से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed