फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspected call from pmo

CM त्रिवेंद्र को PMO से आए फोन पर कांग्रेस ने साधा निशाना

Sat, 23 Dec 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Dec 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
suspected call from pmo
trivendra singh rawat

प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद को तैनात एक अधिकारी बताकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लगातार फोन करने के मामले में कांग्रेस ने निशाना साधा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि फोन करने वाले का नाम मुख्यमंत्री को सार्वजनिक करना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री को फोन आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है।  यह मामला बेहद गंभीर है। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद को तैनात एक अधिकारी बताकर किसी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लगातार फोन किए। फोन करने वाले ने कुछ सिफारिशी काम भी बताए। मुख्यमंत्री को शक हुआ तो उन्होंने पीएमओ में पड़ताल करवाई। पता चला कि उस नाम का कोई भी व्यक्ति पीएमओ में है ही नहीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने गए थे। उसी दौरान उमेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने उनके निजी मोबाइल पर फोन किया। फोन उसने पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारी बताया। इस पर त्रिवेंद्र रावत ने उनसे फोन करने की वजह पूछी, तो उसने विधानसभा में बनाई जाने वाली समिति में एक परिचित को रखने की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को फर्जी फोन की बात से शासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू की गई है।

एक व्यक्ति मुझे पीएमओ के नाम से कई बार फोन किया था। जब जानकारी कराई तो उस नाम का कोई भी व्यक्ति पीएमओ में तैनात नहीं मिला। इस पर मैंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed