फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspected boy hospitalized who caught in indo china border

भारत-चीन सीमा पर पकड़े गए संदिग्ध युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 Mar 2018 07:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Mar 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
suspected boy hospitalized who caught in indo china border
mi 17 chopper

उच्च हिमालयी क्षेत्र के पांछू गांव से पकड़ा गया संदिग्ध युवक भारतीय वायुसेना के चॉपर एमआई-17 से पिथौरागढ़ लाया गया है। हालत खराब होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही खुफिया पुलिस ने भी संदिग्ध युवक से पूछताछ की।

विज्ञापन


शुक्रवार को वायुसेना का चॉपर संदिग्ध युवक को लेकर नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरा। वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों ने युवक को नायाब तहसीलदार भरत साही और राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल डीनियां को सौंपा। प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया। अस्पताल पहुंचे एसडीएम संतोष पांडेय, कोतवाली से एसआई हीरा सिंह डांगी ने युवक के इलाज के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया पुलिस ने भी युवक से पूछताछ की। पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर युवक की पहचान मध्य प्रदेश के जिला रावी के चिरौटा निवासी लल्लू के रूप में हुई है। युवक आदिवासी जनजाति का है। शरीर पर पहने कपड़ों के सिवा कोई सामान या पहचान का कोई दस्तावेज तक उसके पास नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गैंगरीन का शिकार है युवक

suspected boy hospitalized who caught in indo china border
भारत चीन बॉर्डर

युवक की बिगड़ी मानसिक एवं शारीरिक हालत के चलते ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस पूछताछ में सामने आई जानकारियों की तस्दीक में जुट गई है। साथ ही पते और परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि तीन मार्च को आईटीबीपी ने गश्त के दौरान मिलम ग्लेशियर के पास पांछू गांव से इस युवक को पकड़ा था।

गैंगरीन का शिकार है युवक
जिला अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भर्ती युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह गैंगरीन का शिकार है। नाम-पते के अलावा कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। उसके दोनों पंजे बर्फ से गल गए हैं। पीड़ित को सघन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

संदिग्ध युवक से पूछताछ के बाद मिली जानकारियों की तस्दीक कराई जा रही है। उसके सत्यापन के साथ ही परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। इस बात की जांच चल रही है कि युवक इतनी ऊंचाई वाले प्रतिबंधित इलाके तक कैसे पहुंचा और उस क्या मकसद था।
-अजय जोशी, एसपी, पिथौरागढ़
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed