फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspected boy caught in indo china border

भारत-चीन सीमा पर पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा ऐजेंसियों में मचा हड़कंप

Sun, 04 Mar 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
suspected boy caught in indo china border
arresting

चीन सीमा के पास स्थित पाछू गांव से 35 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को आईटीबीपी ने हिरासत में लिया है। स्थानीय और केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को जिला मुख्यालय लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि मध्यप्रदेश का यह व्यक्ति कैसे और क्यों इतनी दूर पाछू गांव पहुंचा। खुफिया सूत्रों के मुताबिक मल्ला जोहार के पाछू गांव में एक मकान में यह युवक मिला है। पूछताछ में उसने खुद का नाम लल्लू आदिवासी पुत्र नर्मदा आदिवासी निवासी ग्राम चौदास, रीवा मध्यप्रदेश बताया है।
विज्ञापन


 

suspected boy caught in indo china border
भारत चीन बॉर्डर
पाछू गांव के लोग इस समय मौसमी प्रवास पर घाटियों में गए हैं। 15 नवंबर से इस गांव में लोग नहीं रहते हैं। पाछू गांव तक जाने वाला पैदल रास्ता बर्फ के कारण बंद है और इस गांव में सिर्फ हेलीकॉप्टर से ही पहुंचा जा सकता है।

इस इलाके में आईटीबीपी की अग्रिम चौकी में ही कुछ जवान रहते हैं। आईटीबीपी की अंतिम चौकी मिलम के गोरी नदी के पार पाछू गांव में संदिग्ध व्यक्ति का पाया जाना सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।

पाछू से उस व्यक्ति को पकड़कर आईटीबीपी ने हिरासत में लेकर मिलम चौकी में रखा है और पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय लाने का प्रयास किया जा रहा है। तहसील मुख्यालय से 67 किमी दूरी पर स्थित पाछू गांव तक पहुंचने में पांच दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed