फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Surya Drone Tech-2025 CM Dhami said Drone technology is a boon for disaster relief work

सूर्या ड्रोन टेक-2025: समापन में पहले सीएम धामी, कहा- आपदा राहत कार्यों के लिए वरदान है ड्रोन तकनीक

Wed, 30 Apr 2025 09:59 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Apr 2025 09:59 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा, हमारी नई औद्योगिक नीतियों में रक्षा उत्पादन और टेक इनोवेशन को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

विज्ञापन
Surya Drone Tech-2025 CM Dhami said Drone technology is a boon for disaster relief work
ड्रोन उड़ाते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड व सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के सहयोग से आयोजित सूर्या ड्रोन टेक-2025 का बुधवार को समापन हो गया। टेक के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा, उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य में ड्रोन तकनीक आपदा राहत कार्यों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। इसलिए हमारा प्रयास है कि युवा न केवल ड्रोन विशेषज्ञ बनें, बल्कि नागरिक उपयोग के लिए भी टेक्नोलॉजी आधारित समाधान विकसित करें।

विज्ञापन


गढ़ी कैंट स्थित जसवंत मैदान में आयोजित टेक में उन्नत ड्रोन प्रणालियों की एक प्रभावशाली श्रृंखला का प्रदर्शन किया गया। इसमें आईएसआर (खुफिया, निगरानी और टोही) ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन, कामिकेज ड्रोन, स्वार्म ड्रोन, लॉजिस्टिक्स ड्रोन, एफपीवी (फर्स्ट-पर्सन व्यू) ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, सिंथेटिक अपर्चर रडार और संचार व इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस के लिए विशेष प्रणालियां शामिल रही। हवाई, जमीनी और भूमिगत संचालन के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम और मानव रहित स्वचालित सिस्टम का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा, हमारी नई औद्योगिक नीतियों में रक्षा उत्पादन और टेक इनोवेशन को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इस प्रकार के आयोजन न केवल आधुनिक तकनीकी उपलब्धियों के प्रदर्शन के लिए विशिष्ट मंच प्रदान करते हैं, बल्कि हमारे नौजवानों को ड्रोन और तकनीकी के क्षेत्र में इनोवेशन के लिए प्रेरित भी करते हैं। यह उत्तराखंड को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक ठोस कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश; जयकारों से गूंजते धाम...अद्भुत अहसास कराएंगी ये खास तस्वीरें

एसआईडीएम के प्रधान सलाहकार मेजर जनरल पीके सैनी ने भारत के स्वदेशी ड्रोन इकोसिस्टम को मजबूत करने और राष्ट्रीय रक्षा निर्माण पहलों में राज्य की सहयोगी भूमिका के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियां के प्रबंध निदेशक डीएसआर राजू, कर्नल मनोज सिंह सिलोट, सेंट्रल कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा समेत स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, सरकारी एजेंसियों, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने हिस्सा लिया।

सिडकुल ने सूर्या द्रोण टेक में लिया हिस्सा
सिडकुल ने प्रतिष्ठित सूर्या ड्रोन टेक 2025 प्रीमियर इवेंट में भाग लिया। इस कार्यक्रम में नवीनतम ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया गया। महाप्रबंधक (नियोजन) वाईएस पुंडीर ने उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में सिडकुल की भूमिका, सिडकुल के उपलब्ध भूमि पार्सल, सिडकुल की नई परियोजनाओं के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed