फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Survey of settlements will be done by drone for house tax assessment Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: हाउस टैक्स निर्धारण के लिए ड्रोन से होगा बस्तियों का सर्वे, अब निगम के पास होगी असल तस्वीर

Mon, 20 Feb 2023 04:11 PM IST
रेनू सकलानी हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Feb 2023 04:11 PM IST
सार

नगर निगम क्षेत्र में 129 बस्तियां पंजीकृत हैं। इनमें करीब 40 हजार भवन ऐसे थे जिनसे वर्ष 2017 में नगर निगम ने हाउस टैक्स लिया था। लेकिन, इन बस्तियों में सैकड़ों अवैध निर्माण और कब्जे हो चुके हैं। इसका निगम के पास कोई डाटा नहीं है।

विज्ञापन
Survey of settlements will be done by drone for house tax assessment Dehradun Uttarakhand news
ड्रोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में एक के बाद एक बस रहीं मलिन बस्तियों की असल तस्वीर अब नगर निगम के पास होगी। इसके लिए निगम प्रशासन बस्तियों का ड्रोन से सर्वे कराने जा रहा है। इस काम के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) से सहयोग मांगा गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में 129 बस्तियां पंजीकृत हैं। इनमें करीब 40 हजार भवन ऐसे थे जिनसे वर्ष 2017 में नगर निगम ने हाउस टैक्स लिया था। लेकिन, इन बस्तियों में सैकड़ों अवैध निर्माण और कब्जे हो चुके हैं। इसका निगम के पास कोई डाटा नहीं है। इसके अलावा भी दून में नदी-नालों के किनारे दर्जनों बस्तियां बस चुकी हैं और बसना जारी है। इनका भी नगर निगम के पास कोई लेखाजोखा नहीं है।
विज्ञापन


अब नगर निगम ने बस्तियों से भी हाउस टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है। इसलिए ड्रोन के माध्यम से इनका सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। हाल ही में नगर आयुक्त मनुज गोयल के लिए इसके लिए आईटीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने आईटीडीए से बस्तियों के सर्वे में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पेपर लीक मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान- आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद कराऊंगा CBI जांच

आईटीडीए पूरे शहर का ड्रोन से नक्शा तैयार कर रहा है। ऐसे में नगर निगम की सीमा में स्थित बस्तियों का भी अलग से ड्रोन सर्वे करने के लिए सहयोग मांगा गया है। इससे बस्तियों की असल तस्वीर सामने आएगी और गृहकर निर्धारण में आसानी होगी। -मनुज गोयल, नगर आयुक्त

अभी तक की स्थिति
निगम में पंजीकृत बस्तियां - 129
बस्तियों में भवन - 40,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed