{"_id":"63f33b2cf5981073bb00f31f","slug":"uttarakhand-cm-dhami-statement-will-conduct-cbi-inquiry-after-all-recruitments-of-commission-are-completed-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पेपर लीक मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान- आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद कराऊंगा CBI जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पेपर लीक मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान- आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद कराऊंगा CBI जांच
Mon, 20 Feb 2023 02:56 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:56 PM IST
सार
प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग कर रहे विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली में सीबीआई पर भरोसा नहीं है और उत्तराखंड में सीबीआई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेशभर में विपक्ष और युवा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा है, ऐसे में सीएम धामी ने मामले में सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है। सीएम ने कहा कि आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद सीबीआई जांच कराऊंगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीबीआई जांच से मुझे कोई एतराज नहीं है। सीबीआई जांच की मांग कर रहे विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीबीआई पर भरोसा नहीं है और उत्तराखंड में सीबीआई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Roorkee News: पटाखा गोदाम में हुआ ब्लास्ट, तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत, बाजार में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
सीएम धामी ने कहा कि न्यायालय भी कह चुका है कि शासन की जांच सही है, बावजूद विपक्ष चाहता है कि युवा सड़क पर प्रदर्शन करें।