फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Surveillance on Nepal border for kidney gang mastermind search

...तो नेपाल में छिपा है किडनी गैंग का मास्टरमाइंड, पुलिस को मिले अहम सुराग

Fri, 15 Sep 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Sep 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
Surveillance on Nepal border for kidney gang mastermind search

गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल की आड़ में गरीबों से तीन लाख में किडनी खरीदकर लाखों में बेचने का काला धंधा करने वाला डॉ.अमित राउत और उसका बेटा अक्षय राउत नेपाल भाग सकते हैं। इस कड़ी में पुल‌िस के हाथ अहम सुराग लगे हैं।

विज्ञापन


इसी आशंका के चलते सीमा पर चौकसी बढ़ाकर यूपी और बिहार पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि डॉ.अमित का पासपोर्ट एक्सपायर पाया गया है, जबकि अक्षय का पासपोर्ट निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, ऐसे में उनके किसी दूसरे देश भागने की आशंका खत्म हो गई है।
विज्ञापन


देहरादून जिले के लालतप्पड़ में किडनी की खरीद-फरोख्त करने वाले डॉ.अमित राउत और उसके बेटे डॉ.अक्षय पर पुलिस का ज्यादा फोकस है, क्याेंकि इनमें से किसी की भी गिरफ्तारी से तमाम राज खुल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Surveillance on Nepal border for kidney gang mastermind search

पुलिस को जिस तरह के इनपुट मिले हैं, उससे अमित और अक्षय के नेपाल जाने की आशंका ज्यादा है। इस लिहाज से उत्तराखंड से होकर नेपाल जाने वाले छह-रास्तों के अलावा बिहार और यूपी में भी वहां की पुलिस की मदद से नाकेबंदी की गई है।

सीमा पर उन दोनों के फोटो के साथ तमाम जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि जांच में यह साफ हो गया है कि नेपाल में डॉ.अमित के कई ठिकानाें के बारे में जानकारी मिली है, जिन्हें डवलप किया जा रहा है। बता दें कि पुलिस ने डॉ.अमित समेत सात के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed