PoK पर भारतीय सेना की कार्रवाई से '56 इंच' का हुआ पूर्व सैनिकों को सीना
उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से काफी दिनों से पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जाने वाले कदम का इतंजार कर रहे देशवासियों और पूर्व सैनिकों में जोश की लहर है। देशवासियों ने सेना को इस ऑपरेशन की अनुमति देने के लिए भारत सरकार का आभार जताया है।
गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने पाक सीमा के घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि आतंकी घुसपैठ करके भारत के भीतर आतंकी हमले करने की कोशिश में थे।
भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है। इस ऑपरेशन के दौरान हमने कई आतंकी मार गिराए हैं। हमारे ऑपरेशन का इरादा आतंकियों के मंसूबों के खत्म करना था। हमने पाकिस्तान को कल के ऑपरेशन की भी जानकारी दी।'
आतंक के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा उठाए गए इस कदम ने देशवासियों और पूर्व सैनिकों में जोश भरने का काम किया है। पूर्व ब्रिगेडियर केजी बहल सेना की इस कार्रवाई से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल ऑपरेशन सेना और देश के नागरिकों के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम है।
पाकिस्तान को इससे बेहतर जवाब नहीं दिया जा सकता था। ऐसी कार्रवाई बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। इससे पहले आतंकवादियों के हौसले पस्त होंगे।
पूर्व ब्रिगेडियर एएन बहुगुणा ने कहा कि यह सर्जिकल ऑपरेशन केंद्र सरकार का पाकिस्तान को सटीक जवाब है। उड़ी हमले में जिस तरह 18 सैनिकों के मारा गया, उसके लिए दुश्मन को सबक सिखाना जरूरी था। जब तक हमारा रुख ग्रांउड पर आक्रामक नहीं दिखेगा, दुश्मन प्रोक्सी वॉर से नुकसान पहुंचाता रहेगा। पीओके पर ऐसी और स्ट्राइक होनी चाहिए।
पूर्व जनरल जीएस नेगी सेना के इस सर्जिकल ऑपरेशन से गौरवांवित हैं। उनका कहना है कि सेना ने आतंकियों के कई ठिकाने नष्ट किए हैं। पीओके के पाकिस्तान भारत के खिलाफ इस्तमाल कर रहा है। उसके लिए सिर्फ ग्राउंड स्ट्राइक ही नहीं बल्कि एयर स्ट्राइक भी होनी चाहिए। सेना को जम्मू और कश्मीर में और अधिकार दिए जाने चाहिए, जिससे पीओके और एलओसी पर और कड़ी कार्रवाई की जा सके।
सेना ने दी थी ऑपरेशन की जानकारी
मीडिया को संबोधित करते डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया, 'पाकिस्तान की ओर से भारत की धरती पर लगातार घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं। पाकिस्तान की ओर से ऐसी घुसपैठ की करीब 20 कोशिशें की गईं, इन हमलों की कोशिश के दौरान पाकिस्तान के हाथ होने के पुख्ता सबूत मिले। हमने कुछ आतंकियों को गिरफ्त में भी लिया और उन्होंने पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिलने की बात भी कबूली।'
सिंह ने अहम दावा करते हुए कहा, 'बीते दिनों जब आतंकवादियों ने सीमा से घुसपैठ की कोशिश की तो भारत ने कड़ा जवाब दिया और सीमा के पार आतंकी हमलों पर हमला किया।