{"_id":"591592524f1c1bf207850ea6","slug":"suresh-prabhu-and-radha-mohan-will-reach-gangotri-dham-on-14-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 मई को गंगोत्री पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु व राधा मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 मई को गंगोत्री पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु व राधा मोहन
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 12 May 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
suresh prabhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु तथा केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन आगामी रविवार को गंगोत्री धाम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दोनों ही केंद्रीय मंत्री गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही विशेष पूजा अर्चना तथा मां गंगा के दर्शन करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों के जनपद भ्रमण से स्थानीय लोगों में उत्साह भी है।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के तहत 14 मई रविवार को प्रात: 8:45 बजे हेलीकाप्टर से हर्षिल पहुंचेंगे। 9:30 बजे पूर्वाह्न हर्षिल से गंगोत्री के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसके बाद दोनों केंद्रीय मंत्री 10:30 बजे पूर्वाह्न गंगोत्री पहुंचकर धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री 12 बजे अपराह्न गंगोत्री से हर्शिल के लिए प्रस्थान करेंगे। 1 बजे अपराह्न हर्षिल व 2 बजे हेलीकाप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन