फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Surendra Kukreti becomes the central president of Uttarakhand Kranti Dal.

Dehradun News: सुरेंद्र कुकरेती बने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष

Thu, 20 Nov 2025 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Surendra Kukreti becomes the central president of Uttarakhand Kranti Dal.
सुरेंद्र कुकरेती बने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन

कुआंवाला में हुआ दल का एक दिवसीय विशेष अधिवेशन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कुआंवाला में हुए एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में सुरेंद्र कुकरेती को दल का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अधिवेशन में गैरसरण को स्थाई राजधानी बनाने सहित 25 प्रस्ताव पास किए गए।
अधिवेशन में दल के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने दल के केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुकरेती के नाम का प्रस्ताव रखा, शक्ति शैल कपरवान ने कुकरेती के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन किया एवं पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुकरेती के नाम की घोषणा की । उन्होंने कहा, राज्य आंदोलनकारी के रूप में मजबूत स्तंभ सुरेंद्र कुकरेती निश्चित तौर पर उत्तराखंड क्रांति दल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और उत्तराखंड के शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारी के सपने को साकार करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा, दल ने जो अहम जिम्मेदारी दी है, उन पर खरा उतरेंगे ।
विज्ञापन

-------
अधिवेशन में यह प्रस्ताव किए गए पास
प्रदेश में सशक्त भू- कानून लागू हो।
प्रदेश में मूल निवास 1950 लागू किया जाए।
प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा बेहतर करना।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास कल्याण की विभिन्न योजनाएं लागू की जाए।
300 यूनिट बिजली आवासीय प्रयोजन के लिए मुफ्त दी जाए।
---
अधिवेशन में यह रहे मौजूद
देहरादून। अधिवेशन में संरक्षक नारायण सिंह,संरक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी संरक्षक शक्तिशैल कपरवान ,खड़क सिंह बगड़वाल, विजय ध्यानी , जयप्रकाश उपाध्यक्ष, शांति प्रसाद, पंकज व्यास राजेंद्र बिष्ट रेखा मियां ,प्रमिला रावत ,शकुंतला रावत, राजेश्वरी रावत, गणेश कला, मनोज कंडवाल आदि मौजूद रहे । संचालन किरण रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed