फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supreme Court relief to 5893 elected members of cooperative management societies Uttarakhand News

Uttarakhand: सहकारी प्रबंध समितियों के 5893 निर्वाचित सदस्यों को सुप्रीम राहत, इन पदों पर फिर नहीं होंगे चुनाव

Thu, 16 Oct 2025 09:51 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Oct 2025 09:51 AM IST
सार

सहकारी प्रबंध समितियों के 5893 निर्वाचित सदस्यों को सुप्रीम राहत मिली है।अब केवल 457 पदों के लिए प्राधिकरण चुनाव कराएगा।

विज्ञापन
Supreme Court relief to 5893 elected members of cooperative management societies Uttarakhand News
- फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में प्रबंध समिति सदस्यों के 5893 पदों पर फिर से चुनाव नहीं होंगे। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने इन चुनावों को वैध मान लिया है। अब केवल खाली रह गए 457 पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। प्राधिकरण चुनाव के लिए जल्द अधिसूचना जारी करेगा।

विज्ञापन

प्रदेश की 672 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में इसी साल 2025 में चुनाव कराए गए थे। जिसमें से अधिकतर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, चुनाव के लिए उन सदस्यों को भी मतदान का अधिकार दिया गया, जो तीन साल से समिति के सदस्य तो थे, लेकिन उन्होंने एक बार भी समिति में लेन-देन नहीं किया।

विज्ञापन


इसके विरोध में कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट में सरकार की ओर से कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच कई लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यदि सहकारी समिति की बिना संशोधित नियमावली के तहत चुनाव कराए गए तो चुनाव की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होगी, लेकिन हाईकोर्ट से सरकार और प्राधिकरण को राहत नहीं मिली। मामले के सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने पर प्रबंध समिति के 5893 सदस्यों के लिए हुए चुनाव को वैध करार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियम में छूट के लिए सरकार की यह थी मंशा

प्रदेश की सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण है। महिलाओं को इसका लाभ मिले इसके लिए सहकारी समिति नियमावली में 12 (ख) से छूट दी गई ताकि उन सदस्यों को भी मतदान का अधिकार दिया जाए जो तीन साल से समिति के सदस्य हैं और उनकी ओर से इस बीच एक बार भी समिति से लेन-देन नहीं किया गया।

अब इन पदों के लिए होंगे चुनाव

प्रदेश की 672 सहकारी समितियों में 6350 पदों में से 5893 पदों के लिए चुनाव हुए। जबकि 457 पद खाली रह गए। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के मुताबिक इन खाली पदों के लिए अब चुनाव कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पिटकुल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर...दिवाली पर तीन प्रतिशत डीए की सौगात

प्रदेश की 672 सहकारी समितियों में 6350 पदों में से 5893 पदों के लिए चुनाव हुए। जबकि 457 पद खाली रह गए। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के मुताबिक इन खाली पदों के लिए अब चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed