फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   supreme court decision on teen talaq uttarakhand woman rehana raza emotional story

फोन पर तीन तलाक और एसिड हमले से भी नहीं टूटी रेहाना, दर्दभरी दास्तां

Wed, 23 Aug 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा(ऊधमसिंहनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा(ऊधमसिंहनगर) Updated Wed, 23 Aug 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
supreme court decision on teen talaq uttarakhand woman rehana raza emotional story
rehana raza

फोन पर मिले तीन तलाक का दंश झेल रही रेहाना रजा ने तीन तलाक पर आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा वह अपनी लड़ाई लड़ रही हैं और आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


रेहना का वर्ष 1999 में न्यूरिया पीलीभीत निवासी मतलूब से निकाह हुआ था। वर्ष 2000 में वह अपने पति के साथ अमेरिका चली गईं। कुछ समय तक तो सब सही चलता रहा, लेकिन उसके बाद पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा। उसने परिवार पर ध्यान देना बंद कर दिया और उसका उत्पीड़न भी करने लगा।
विज्ञापन


इस बीच, 2011 में मां के देहांत पर वह अपने घर खटीमा आई थीं। उसका पति भी तीन माह बाद खटीमा आया था। यहां से वापस अमेरिका जाकर वह न्यूजीलैंड चला गया। जहां से उसने 25 अक्तूबर 2014 को फोन पर ही उसे तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद कर लिए। रेहना का कहना है कि अब वह बेटे ताबिश की पढ़ाई का खर्च नहीं दे रहा है, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वह उच्च न्यायालय में गई तो वहां से उसके हक में फैसला आया। वह अपनी ससुराल गई, जहां दस दिन रही भी, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अप्रैल-2017 में उस पर एसिड हमला भी किया गया। उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन आज तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। रेहाना ने सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय को मुस्लिम महिलाओं के हक में बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed