फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supreme Court Collegium recommends Justice Ritu Bahri as Chief Justice of Uttarakhand High Court

Uttarakhand: पंजाब-हरियाणा कोर्ट की जस्टिस रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने सिफारिश

Thu, 02 Nov 2023 11:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Nov 2023 11:06 PM IST
सार

स्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाला था।

विज्ञापन
Supreme Court Collegium recommends Justice Ritu Bahri as Chief Justice of Uttarakhand High Court
जस्टिस रितु बाहरी - फोटो : फाइल

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलिजियम ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं।

विज्ञापन


जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाला था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज हैं। जस्टिस रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं। 
विज्ञापन


Uttarakhand: हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा-दून को स्मार्ट सिटी बनाने में अब तक खर्च हुआ कितना बजट?

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए उनके बारे में...

-1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।

-1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की और इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं।
-16 अगस्त 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed