फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supply stopped for four hours as the branch fell on the power line

बिजली लाइन पर टहनी गिरने से चार घंटे ठप रही आपूर्ति

Sat, 07 Mar 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Supply stopped for four hours as the branch fell on the power line
साहिया मंडी परिसर के पास यूकेलिप्टस पेड़ की टहनियों की चपेट में आई यूटिलिटी। - फोटो : VIKAS NAGAR
तेज हवाओं के कारण शुक्रवार को साहिया मंडी परिसर के पास यूकेलिप्टस के पेड़ की टहनी टूट कर बिजली लाइन पर जा गिरी, जिससे साहिया समेत आसपास के 40 से अधिक गांवों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, एक यूटिलिटी भी पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बिजली लाइन पर टहनी टूट कर गिरने से साहिया समेत आसपास के बुआरखेड़ा, साहिया छानी, अलसी, सकनी, कनबुआ, ककाड़ी, किमोठा, कोठा तारली, उत्पाल्टा, बोरी, पाटन, खतासा, उपरोली, कुरोली, समाल्टा, दातनू, बडनू, पानुवा, मलेथा, फटेऊ, इच्छला, डामठा, कोटी, कोरूवा, बिनऊ-बंतऊ, रिखाड़, खमरोली, पिपाऊ, भंजरा समेत 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली उपकरण शोपीस बने रहे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अर्जुन नाथ राजगुरु, ज्ञान सिंह राय, अमर सिंह तोमर, प्रशांत भसीन, सिन्हा सिंह आदि का कहना है कि लंबे समय से बिजली लाइनों के आसपास खड़े पेड़ों के लॉपिंग की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार विभाग शीघ्र कार्रवाई की बात कहकर टाल जाता है। बीच में विभाग ने पेड़ों की लॉपिंग के नाम पर करीब एक सप्ताह तक शट डाउन भी लिया था, लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुआ। अब भी लाइन के आसपास सैकड़ों पेड़ खड़े हुए हैं जो हल्की सी हवा चलने पर टूट कर लाइनों पर गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यूपीसीएल के एई अशोक कुमार ने बताया कि तेज हवाओं के चलने से कई जगह लाइन में फाल्ट आ गया था। इसके चलते यह समस्या आई। दोपहर 3 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed