फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   super start Rajinikanth Worship kedarnath temple with his daughter

बेटी और दामाद के साथ बाबा केदार के दर पर पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत, हुआ भव्य स्वागत

Tue, 15 Oct 2019 12:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Oct 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
super start Rajinikanth Worship kedarnath temple with his daughter
केदारनाथ मंदिर से बाहर आते रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी पुत्री और दामाद के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने बाबा का रुद्राभिषेक कर जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन


हिंदी व तमिल सुपरहिट फिल्मों के अभिनेता रजनीकांत आज सुबह 9 बजे अपनी पुत्री एश्वर्या व दामाद धनुष के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी केदार लिंग ने उनके हाथों बाबा केदार की पूजा का संकल्प कराया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना के साथ रजनीकांत ने बाबा का रुद्राभिषेक किया और मंदाकिनी व सरस्वती नदी के जल से जलाभिषेक किया।

जीवन में गुरु का महत्व को सर्वोपरि

इसके बाद वे मंदिर से बाहर आए। उन्होंने धाम में मौदूज श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिनंदन भी किया। मंदिर परिसर में बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी बीडीसी ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें केदारनाथ धाम का प्रसाद, माला, ब्रह्मकमल व अंगवस्त्र भेंट किया गया। साथ ही उन्हें केदारनाथ धाम और आपदा के बाद हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी बताया।

करीब डेढ़ घंटे धाम में रुकने के बाद वे सुबह 10.30 बजे श्रीबदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर कार्यधिकारी एनपी जमलोकी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लेखाकार आरसी तिवारी, मंदिर सुपरवाइजर वाईएस पुष्पवाण, वैद्य लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, मनोज शुक्ला, सुदीप रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के भाई पंकज मोदी ने परिवार समेत किए बाबा केदार के दर्शन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आज सुबह 10.30 बजे परिवार के साथ केदारनाथ पहुंचे। जहां मंदिर समिति व यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वे मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे।

जहां मुख्य पुजारी केदार लिंग ने उनके हाथों पूजा की सभी परंपराओं का संकल्प कराया। उन्होंने जलाभिषेक भी किया। 15 मिनट की पूजा के बाद वे मंदिर से बाहर आए। जहां पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने उनका स्वागत करते हुए प्रसाद, माला व अंगवस्त्र भेट किया। करीब सवा 11 बजे वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मंदिर समिति के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी समेत पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed