‘सुपर डांसर’ बनने को तैयार दून का आकाश थापा, आपके पास है वोट करने का आखिरी मौका
रियलिटी टीवी शो सुपर डांसर-2 में आपका एक वोट दून के बेटे आकाश थापा को सुपर डांसर बना देगा। शनिवार को शाम आठ बजे से इस शो का ग्रैंड फिनाले शुरू होगा। फिनाले में हर आधे घंटे पर एक व्यक्ति को 25 वोट देने का मौका मिलेगा।
बेटे की कामयाबी के दून में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। पिता दीपक थापा ने सभी दूनवासियों से वोट करने की अपील की है। शनिवार की रात तक रियलिटी शो का नतीजा आ जाएगा।
देहरादून के क्लमेंटटाउन निवासी आकाश थापा सुपर डांसर-2 में फाइनलिस्ट हैं। शनिवार को रात आठ बजे से उनका ग्रैंड फिनाले सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहा है। सबकी निगाहें और दुआएं आकाश थापा के लिए हैं।
ऐसे दे सकते हैं वोट
पिता दीपक थापा को पूरा भरोसा है कि उनका बेटा ही सुपर डांसर बनेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह रात आठ बजे से 11 बजे तक हर आधे घंटे में 25-25 वोट आकाश को दें। ताकि उसके जीतने से न केवल देहरादून बल्कि उत्तराखंड का भी नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन हो।
ऐसे दे सकते हैं वोट
वोट देने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रायड फोन के प्ले स्टोर में जाकर ‘SONY LIV’ नाम से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप पर 24 मार्च को रात 8 बजे से 11 बजे तक वोटिंग होगी। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको अपनी आईडी बनानी होगी। एक आईडी से 8 बजे से 11 बजे के बीच हर आधो घंटे में 25 वोट दिए जा सकते हैं। यानी 8 बजे से 11 बजे तक एक व्यक्ति आकाश को 150 वोट दे सकता है। अगर किसी के मोबाइल में यह ऐप पहले से डाउनलोड है तो उसे अपडेट जरूर कर लें। ऐप में आकाश थापा के नाम पर क्लिक करेंगे तो वोट हो जाएगा।