फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sunil rathi shooter arrested from haridwar

मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले खूंखार सुनील राठी का शूटर गिरफ्तार, करने आया था मर्डर

Sat, 04 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Aug 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
sunil rathi shooter arrested from haridwar
गिरफ्तार शूटर दीपक मान - फोटो : amar ujala

एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को एक मजदूर ठेकेदार की हत्या करने हरिद्वार पहुंचे सुनील राठी गैंग के एक शूटर को दबोचा है।

विज्ञापन


शूटर के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। एसटीएफ के अनुसार हत्या की योजना हरिद्वार निवासी एक युवक के कहने पर अल्मोड़ा जेल में बंद राठी गैंग के गुर्गे रुपेश त्यागी ने बनाई थी। एसटीएफ ने हरिद्वार निवासी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

एसएसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों रुपेश त्यागी के एक शूटर के हरिद्वार में होने और सिडकुल में एक मजदूर ठेकेदार की हत्या की साजिश की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर इंस्पेक्टर विनोद गुसांई के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज के पीछे से दो संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। इनमें से एक रुपेश त्यगाी का शूटर दीपक मान निवासी ख्वाजा नगला, छपरौली बागपत है।

विज्ञापन

सुशील निकालना चाहता था खुन्नस

sunil rathi shooter arrested from haridwar
सुशील कुमार - फोटो : amar ujala

जबकि, दूसरा हरिद्वार के रावली महमूद गांव का निवासी सुशील कुमार है। पूछताछ में दीपक मान ने बताया कि उसे अल्मोड़ा जेल में बंद रुपेश त्यागी ने सिडकुल के एक मजदूर ठेकेदार की हत्या करने को कहा था। इसके लिए रुपेश ने उसे सुशील कुमार का मोबाइल नंबर और पता दिया।

इसके बाद दीपक अपने कुछ मुकदमों की सुनवाई के लिए हरिद्वार पहुंचा तो उसने ठेकेदार के घर और ऑफिस की रेकी की। इसके बाद बृहस्पतिवार को ऑफिस में घुसकर गोली मारने की योजना बनाई थी। इसी बीच एसटीएफ की टीम ने दोनों को दबोच लिया। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि दीपक मान के खिलाफ पहले भी लूट, हत्या के प्रयास आदि गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं।  

एसटीएफ के अनुसार ठेकेदार से असल रंजिश सुशील कुमार की ही थी। पूछताछ में सुशील ने बताया कि वह सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन किसी बात को लेकर उसे फैक्ट्री से निकाल दिया गया। इसके पीछे कथित मजदूर ठेकेदार की भूमिका सामने आई थी। सुशील के अनुसार ठेकेदार की वजह से ही उसे कहीं काम नहीं मिल रहा था। इसी के चलते सुशील ने ठेकेदार को मारने की ठान ली। इसी बीच सुशील अल्मोड़ा गया तो वहां पेशी के दौरान उसकी मुलाकात रुपेश त्यागी से हुई। रुपेश ने सुशील से ठेकेदार को मारने में मदद की बात कही और योजना बनाई, लेकिन इसके पहले ही एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed