फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sunanda ashes flown in ganga

सुनंदा पुष्कर की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

Mon, 20 Jan 2014 06:27 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 20 Jan 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
sunanda ashes flown in ganga

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री शशि थरूर परिजनों समेत सोमवार को पत्नी सुनंदा पुष्कर की अस्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे।

विज्ञापन


दोनों के परिजनों की मौजूदगी में सुनंदा पुष्कर के पुत्र शिव मेनन ने अपनी मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं। इस दौरान सभी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

बेटे ने किया अस्थि विसर्जन
शशि थरूर दोपहर तीन बजे हरिद्वार स्थित वीआईपी गंगा घाट पहुंचे। पुरोहित पंडित मधूसूदन प्रधान और संजय कुमार ने कर्मकांड कराया।

कर्मकांड कराने के बाद सुनंदा पुष्कर के पुत्र शिवमेनन ने गंगा में अस्थि विसर्जित की। उनके साथ शशि थरूर की बहन नीलू मर्चेंट, सुनंदा पुष्कर के भाई  राजेश पुष्कर और आशीष दास साथ रहे।
विज्ञापन


बही में लिखी जानकारी
कर्मकांड करने वाले पुरोहित मधुसूदन प्रधान ने बताया कि उन्होंने बही में सुनंदा की मृत्यु की तिथि 17 जनवरी 2014 लिखवाई, हालांकि समय नहीं लिखवाया है।

एसडीएम सोहन सिंह ने बताया कि शशि थरूर और परिजन जौलीग्रांट हवाई अड्डे से हरिद्वार पहुंचे और कर्मकांड करने के बाद भी हवाई रास्ते से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल-कश्मीर दोनों क्षेत्रों से संबंधित पुरोहित रहे
अमूमन विवाह के पश्चात हिंदू मान्यताओं के अनुसार ससुराल पक्ष से संबंधित पंडा कर्मकांडों को संपन्न कराने के लिए बुलाया जाता है। लेकिन सुनंदा पुष्कर के अस्थि विसर्जन में शशि थरूर के क्षेत्र केरल और कश्मीर का इलाका देखने वाले पुरोहित बुलाए गए।

कर्मकांड कराने वाले पुरोहित मधूसूदन प्रधान जहां केरल के यजमानों के कर्मकांड कराते हैं वहीं संजय कुमार कश्मीर के यजमानों को देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed