{"_id":"e5999cf8ae6b7c3e62f00885dc57ced3","slug":"sun-rise-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटक धूप से चढ़ा पारा, खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटक धूप से चढ़ा पारा, खिल उठे चेहरे
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 05 Jan 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को रुड़की में कोहरा ना होने से मौसम बेहद राहत भरा रहा। दिनभर खिली चटक धूप का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। लोगों ने पूरा दिन धूप में बैठकर रविवार की छु्ट्टी का लुत्फ लिया।
विज्ञापन
दो दिन से मौसम के तेवर काफी तीखे थे। कोहरे और ठंड ने लोगों की कंपकपी छुड़ाई हुई थी। सूर्यदेव भी दोपहर बाद ही दर्शन दे रहे थे लेकिन रविवार को कड़ाके की ठंड और कोहरे से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
शनिवार शाम को था कोहरा
शनिवार शाम से ही कोहरा छाने लगा था जिसे देखकर लग रहा था कि रविवार को घना कोहरा रहेगा। सर्द हवाओं के चलने से मौसम और ज्यादा ठंडा हो गया था लेकिन रविवार को मौसम एकदम साफ नजर आया।
विज्ञापन
कोहरा नहीं होने से सुबह से ही सूर्यदेव ने डेरा जमाए रखा। आसमान पूरी तरह से साफ होने की वजह चटक धूप रही।
बाजारों में रौनक
धूप निकलने से लोगों ने अपने घरेलू कार्य निपटाए। लोगों ने छतों पर बैठकर धूप का मजा लिया। अच्छी धूप और छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार में भी अच्छीखासी भीड़ रही। पार्क में भी बच्चों दौड़ते और खेलते नजर आए।
पूरा दिन चटक धूप का असर मौसम के तापमान पर भी दिखाई दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।