Uttarakhand: रेल यात्रियों को राहत...दून से लखनऊ के लिए शुरू हुई समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दून से लखनऊ के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू हुई है।
विस्तार
गर्मी में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दून से लखनऊ के लिए समर स्पेशल ट्रेन 04330/04329 की शुरुआत हुई है। मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसके अलावा यह ट्रेन 19, 21, 23, 25 और 29 जून को लखनऊ के लिए संचालित होगी। जबकि लखनऊ से 18, 20, 22, 24, 26, 28 और 30 जून को देहरादून आएगी।
ये भी पढ़ें...केदारनाथ आपदा : 12 साल बाद भी 702 डीएनए नमूनों काे अपनों का इंतजार, रहस्य बनी हुई मारे गए लोगों की पहचान
जानकारी के मुताबिक ट्रेन 17 कोच की है। यह दून से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और हरदोई होते हुए लखनऊ जाएगी। सीएमआई एसके अग्रवाल ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है।