Dehradun: बरेली से उड़ान भरने के बाद सुखोई विमान में आई तकनीकी खराबी, देहरादून एयरपोर्ट पर की इमरजेंसी लैंडिंग
Dehradun News: तकनीकी खामी के कारण सुखाेई विमान ने देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान को सुधारने का काम शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायुसेना के एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान को तकनीकी खराबी के कारण देहरादून हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। फाइटर जेट ने सुबह बरेली से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया था, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से यह कदम उठाया।
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान को टर्मिनल से कुछ दूर वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। कुछ देर बाद बरेली से इंजीनियरों की टीम देहरादून एयरपोर्ट पहुंची, जिसके बाद विमान की तकनीकी खामी दूर करने के लिए कार्य शुरू किया गया।
Uttarakhand: राहगीरों को रास्ते में भटका रहा गूगल मैप का गोलचक्कर, सहारा नहीं सिरदर्द बन रहा नेविगेशन एप
बता दें कि अप्रैल 2018 में सुखाेई विमानों ने दून एयरपोर्ट पर कुछ दिनों तक अभ्यास करते हुए अपनी उड़ान भरी थी। लेकिन यह पहला मौका है जब किसी तकनीकी खामी के कारण सुखाेई विमान ने देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फाइटर जेट एयरपोर्ट पर उतरा है। इंजीनियरों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।