फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suggestion to increase participation of women in nursery

Dehradun News: नर्सरी एवं वन अग्नि प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव

Thu, 14 Dec 2023 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Suggestion to increase participation of women in nursery
वन अनुसंधान संस्थान में सिल्विकल्चर और वन प्रबंधन प्रभाग, आईसीएफआरई-एफआरआई की ओर से नर्सरी विकास और वन अग्नि प्रबंधन पर द हंस फाउंडेशन के प्रतिभागियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक आईसीएफआरई वन अनुसंधान संस्थान डॉ. रेनू सिंह ने नर्सरी एवं वन अग्नि प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने नर्सरी प्रबंधन, वन अग्नि प्रबंधन और अन्य आजीविका पहलुओं पर काम कर रहे एफआरआई के वैज्ञानिकों के साथ सीधे संवाद और बातचीत करने पर भी जोर दिया। इसके बाद द हंस फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक शिशुपाल मेहता ने कहा कि एचएफ वर्तमान में भारत के 26 राज्यों में सामाजिक सेवाओं जैसे अस्पताल, मुफ्त दवा वितरण, मरीजों की मुफ्त जांच आदि और अन्य प्रमुख मुद्दों पर काम कर रहा है। इसके साथ ही नर्सरी और जंगल की आग प्रबंधन का काम शुरू कर दिया है। इस मौके पर आईएफएस प्रमुख ऋचा मिश्रा, वैज्ञानिक जी और ओआईसी डॉ. मनीषा थपलियाल, डॉ. देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed