फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sugarcane will be sown in hilly areas of Uttarakhand

Exclusive : अब प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भी होगी गन्ने की बुआई, इन जिलों में खेती पर कर रही सरकार विचार

Wed, 10 Aug 2022 02:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले में 293 किसानों को 95 क्विंटल बीज उपलब्ध कराते हुए इसकी बुआई शुरू कराई गई है। जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश की चीनी मीलों में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को अब पेयजल, शौचालय एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Sugarcane will be sown in hilly areas of Uttarakhand
गन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब गन्ने की बुआई होगी। वर्तमान में देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार में इसकी खेती की जा रही है। जिसके बाद पिथौरागढ़ जिले में 293 किसान इसकी खेती के लिए आगे आए हैं। गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक पिथौरागढ़ में इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। जिसके बाद चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में भी सरकार इसकी खेती पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में पेराई सत्र 2022-23 के लिए राज्य में 92 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल है। जिसे वर्ष 2024 में एक लाख एवं वर्ष 2025 में 1.10 लाख हेक्टेयर तक विस्तारित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले में 293 किसानों को 95 क्विंटल बीज उपलब्ध कराते हुए इसकी बुआई शुरू कराई गई है। जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। मंत्री के मुताबिक जिन घाटी क्षेत्रों में तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहता है, वहां गन्ने की बुआई के लिए किसानों का प्रस्ताव कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन


चीनी मीलों में गन्ना लेकर आने पर मिलेगी सुविधा
प्रदेश की चीनी मीलों में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को अब पेयजल, शौचालय एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश दिए कि मीलों में किसानों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो, उनके लिए पेयजल उपलब्ध हो, शौचालय हो एवं परिसर में धूल न उड़े, इसके लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जाए। इतना हीं नही परिसर में टायर पंचर लगाने की भी व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Azadi Ka Amrit Mahotsav:  भाजपा ने बनाई सात सदस्यीय टीम, आज से कार्यक्रमों की शुरुआत

24 घंटे में उठान न हुआ तो लगेगा जुर्माना 
गन्ना विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश दिए कि जिन गन्ना क्रय केंद्रो से 24 घंटे के भीतर गन्ने का उठान नहीं होता, उन क्रय केंद्रों के संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाए। मंत्री ने मीलों को घाटे से उबारने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीजन में चीनी मीलों में ब्रेक डाउन नहीं होना चाहिए। ब्रेक डाउन होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed