फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suffering from tree tiles planted on the name of beautification

सौंदर्यीकरण के नाम पर लगाई टाइल्स से घुट रहा वृक्षों का दम

Sat, 20 Jul 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Suffering from tree tiles planted on the name of beautification
राजपुर रोड पर फुटपाथ पर टाइल्स लगाकर पेड को कवर किया गया
राजधानी में हजारों की संख्या में ऐसे पेड़ हैं, जिनके चारों तरह तरफ सटाकर पीडब्ल्यूडी व नगर निगम ने सौंदर्यीकरण के नाम पर टाइल्स लगा दी गईं है। इससे जड़ों तक ठीक से पानी नहीं पहुंचे के कारण उनका विकास रुक गया है। साथ ही दीमक इन्हें खराब करने लगी है। यह स्थिति तब है कि जब वन विभाग की ओर से इस तरह की टाइल्स लगाए जाने पर पूरी तरह रोक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

घंटाघर से लेकर दिलाराम चौक, राजपुर रोड, जाखन तक सड़क के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण के नाम पर पेड़ों के चारों तरफ टाइल्स लगा दी गई हैं। इसके अलावा घंटाघर से होेते हुए चकराता रोड पर पेड़ाें के चारों ओर सटाकर टाइल्स लगा दी गई हैं। टाइल्स लगाए जाने से इसका सीधा असर पेड़ों के विकास पर पड़ रहा है। हालांकि इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से संबंधित विभागाें को पत्र लिखा गया था, लेकिन इसके बावजूद टाइल्स लगाने पर रोक नहीं लगाई गई। ऐसे में अब एक बार फिर वन विभाग ने नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान का कहना है कि पेड़ाें की जड़ के चारों तरफ टाइल्स लगाना ठीक नहीं है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम को पत्र लिखा जा रहा है जिसमें दोनों विभागों से पेड़ों की जड़ों में लगी टाइल्स को हटाने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश ठेंगे पर, पेड़ों पर कील ठोक लगाए इश्तहार
राजधानी में पेड़ों पर कील ठोक कर बैनर, होर्डिंग्स लगाने पर वन विभाग ने भले ही प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं है। फन एंड फूड किंगडम ने तो पेड़ पर लोहे की कील ठोंककर विज्ञापन के होर्डिंग्स लगा दिए। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्र व ऑफिसर्स एकेडमी कोचिंग की ओर से ऐसे ही होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed