{"_id":"5d337d5e8ebc3e6c9a25ca5c","slug":"sue-for-job-threatening-mother-daughter-in-forest-department-dehradun-news-drn313617726","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग में नौकरी का झांसा देने वाली मां-बेटी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग में नौकरी का झांसा देने वाली मां-बेटी पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाली मां-बेटी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने का मुकदमा डालनवाला कोतवाली में दर्ज कराया गया है। आरोप है मां बेटी ने पांच लाख रुपये में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये हड़प लिए हैं।
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के निवासी लक्ष्य पंवार के अनुसार एमडीडीए कॉलोनी निवासी ज्योति तिवारी उसके साथ उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत है। बातचीत के दौरान ज्योति ने बताया कि उसकी मां लक्ष्मी तिवारी एनजीओ चलाती हैं और सचिवालय में काफी जान पहचान है। मां ने कई लोगों की नौकरी लगवाई है। इसी झांसे में आकर लक्ष्य ज्योति की मां से मिला। बातचीत के दौरान लक्ष्मी ने बताया कि वन विभाग में कई पदों पद भर्ती निकली है। नौकरी के लिए पांच देने होंगे। लक्ष्य ने झांसे में आकर हामी भर ली और पेशगी के तौर पर 70 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद प्रमुख सचिव वन विभाग की तरफ से साफ्टवेयर ऐनेलिस्ट पद का नियुक्ति पत्र भी व्हाट्सएप पर भेजा और 80 हजार रुपये लाने को कहा गया। लक्ष्य ने नियुक्ति पत्र का प्रिंट आउट निकलवाकर वन विभाग कार्यालय में पुष्टि की तो विभागीय अधिकारियों ने उसे फर्जी करार दिया। इसके बाद रकम वापस मांगने पर मां-बेटी ने शराफत नाम के शख्स के साथ घर पर आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।