फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suddenly chaos broke out in the welcome program

Dehradun News: सीएम स्वागत समारोह में अव्यवस्था, कप्तान ने दिए जांच के आदेश

Sun, 01 Oct 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Suddenly chaos broke out in the welcome program
Iरस्सी लिए खड़ी पुलिस को धकियाते हुए हेलीकॉप्टर तक पहुंचे कार्यकर्ता
विज्ञापन

I

I
I

Iब्रिटेन से लौटने पर बन्नू स्कूल ग्राउंड में हुआ था मुख्यमंत्री का स्वागतI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत कार्यक्रम में अचानक अव्यवस्थाएं फैल गईं। कार्यकर्ता और समर्थक वहां रस्सी लिए खड़ी पुलिस को धक्का देते हुए हेलीकॉप्टर तक जा पहुंचे। ऐसे में वहां पर स्थिति काबू से बाहर होने लगी। मामला सामने आने के बाद पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शनिवार को ब्रिटेन यात्रा से देहरादून लौटे थे। बन्नू स्कूल में उनका स्वागत किया जाना था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मंत्री ग्राउंड में खड़े हुए थे। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने हेलीकॉप्टर से कुछ दूरी पर रस्सी लगाई थी। इसे लेकर पुलिसकर्मियों का एक घेरा बनाया गया था। ताकि, कोई हेलीकॉप्टर तक न पहुंच सके। लेकिन, उत्साहित कार्यकर्ता इस रस्सी के घेरे को तोड़ते हुए हेलीकॉप्टर तक जा पहुंचे। इसके लिए उन्होंने वहां खड़ी पुलिस को भी धक्का दे दिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते वहां पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। उस वक्त तक हेलीकॉप्टर के दोनों रोटर चल रहे थे। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोबाल ने एसएसपी अजय सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसपी सिटी की इस रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। विस्तृत जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही इसमें सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed