{"_id":"4329f321018de59d1c13b41ccdfa9f1f","slug":"subsidy-cylinder-laps-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो लैप्स हो जाएंगे 50 हजार सब्सिडी सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो लैप्स हो जाएंगे 50 हजार सब्सिडी सिलेंडर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय वर्ष 2013-14 खत्म होने में अब सिर्फ सात दिन रह गए हैं, लेकिन जिले के हजारों उपभोक्ताओं को अब तक सब्सिडी कोटे का आखिरी सिलेंडर नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) की एजेंसियों पर बैकलॉग 12 दिन तक पहुंच गया है, जबकि भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसी) की एजेंसियों में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण आपूर्ति बेहद कम है।
विज्ञापन
एक अप्रैल से वर्ष 2014-15 के सिलेंडरों का नया कोटा शुरू हो जाएगा। ऐसे में मौजूदा वित्तीय वर्ष के 50 हजार से अधिक सब्सिडी सिलेंडर लैप्स होने की आशंका बढ़ गई है। इसका सीधा मतलब है कि बुकिंग कराने के बावजूद इतने उपभोक्ता अपना हक पाने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
अभी मिल रहे फरवरी के सिलेंडर
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने जनवरी में घरेलू गैस के सब्सिडी कोटे में तीन सिलेंडरों की बढ़ोतरी की थी। योजना फरवरी से शुरू होने के कारण दो ही सिलेंडर बढ़ाए जा सके। फरवरी में भी सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं बंटे।
ऐसे में कई एजेंसियों पर मार्च में भी फरवरी का सिलेंडर दिया जा रहा है। जबकि मार्च के सिलेंडर की स्थिति स्पष्ट नहीं है। शहर में आईओसी की 17 एजेंसियों में से चार सरकारी हैं।
सरकारी एजेंसियों में सप्लाई के आधार पर ही बुकिंग दी जा रही है, लेकिन बाकी में बुकिंग का दबाव लगातार बढ़ने से बैकलॉग प्रति एजेंसी 1000 से 3500 तक पहुंच गया है।
जहां संकट वहां बढ़ाएंगे लोड
सोमवार को गैस एजेंसी संचालकों ने बैकलॉग की समस्या पर आईओसी के अधिकारियों से गैस सप्लाई बढ़ाने की मांग की। इसके बाद आईओसी ने बहादराबाद स्थित प्लांट से ऐसी एजेंसियों पर डबल लोड की सप्लाई के निर्देश दे दिए हैं।
बीपीसी के 20 हजार उपभोक्ता होंगे
बीपीसी उपभोक्ताओं पर ट्रक आपरेटर्स की हड़ताल भारी पड़ेगी। शहर में कंपनी की चार एजेंसी हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें बैकलॉग 15 दिन से अधिक हो गया है। कंपनी के कई उपभोक्ता महीने भर से सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं।
एजेंसियों में चार-पांच ट्रक ही आपूर्ति होने से समस्या गहरा रही है। बीपीसी के करीब 70 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। माना जा रहा है कि आपूर्ति सुचारु न होने से मार्च में 20 हजार से अधिक लोगों के सब्सिडी सिलेंडर का कोटा लैप्स हो सकता है।
एजेंसियों में बैकलॉग 10 से 12 दिन तक पहुंच चुका है। अगर मार्च के अंत तक यही स्थिति रही तो हजारों लोगों के सब्सिडी सिलेंडर लैप्स हो सकते हैं। तेल कंपनी से समस्या दूर करने की मांग की है।
-चमन लाल, अध्यक्ष, दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन
उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे का अंतिम सिलेंडर देने की पूरी कोशिश की जा रही है। रविवार को भी प्लांट से सप्लाई हो रही है। जिनके दो या अधिक सिलेंडर बचे हैं, उन सबको आपूर्ति करना संभव नहीं है। लेकिन मार्च में जिसे एक भी सिलेंडर नहीं मिलेगा, उसे अप्रैल तक गैस मिलेगी।
-वीके सुंदरियाल, एरिया मैनेजर, आईओसी
गैस की आपूर्ति के लिए ट्रक ही उपलब्ध नहीं हो पा रहे तो फिलहाल सप्लाई भी संभव नहीं है। इसके लिए कंपनी कुछ नहीं कर सकती।
-सुमित शर्मा, एरिया मैनेजर, बीपीसी