{"_id":"5a559aba4f1c1b09788b7819","slug":"subodh-uniyal-watching-movie-at-the-time-of-prakash-pandey-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिस मंत्री के जनता मिलन में जहर खाकर पहुंचे थे ट्रांसपोर्टर प्रकाश, वही देखते रहे फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस मंत्री के जनता मिलन में जहर खाकर पहुंचे थे ट्रांसपोर्टर प्रकाश, वही देखते रहे फिल्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
subodh uniyal watching movie
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में मंगलवार को प्रकाश पांडेय की मौत के बाद जिस वक्त कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आने की उम्मीद की जा रही थी, उस वक्त वह रामा पैलेस में गढ़वाली फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’का आनंद ले रहे थे।
विज्ञापन
उनियाल के जनता मिलन कार्यक्रम में ही प्रकाश पांडेय जहर खाकर पहुंचे थे। हालांकि सोमवार को मंत्री मैक्स हॉस्पिटल में होकर जरूर आ गए थे, लेकिन हर कोई ये अपेक्षा कर रहा था कि पांडेय की मौत के बाद मंत्री वहां आकर परिजनों को सांत्वना जरूर देंगे। मंत्री की असंवेदनशीलता पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन
रामा पैलेस सिनेमा घर में बीते शुक्रवार को रिलीज हुई गढ़वाली फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’के शो में मंत्री के आने का कार्यक्रम पहले से तय था।
इस कार्यक्रम को क्या रद्द नहीं कर देना चाहिए था ?
Prakash Pandey
मगर सवाल दूसरा है, जहां पांडेय की मौत से पूरा उत्तराखंड दु:खी है, वहां मंत्री को मनोरंजन से जुडे़ अपने इस कार्यक्रम को क्या रद्द नहीं कर देना चाहिए था ? उनियाल मंगलवार को सुबह पावकी देवी क्षेत्र में तहसील दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त रहे।
इस दौरान सवा बारह बजे मैक्स हॉस्पिटल में प्रकाश पांडेय की मौत घोषित हो चुकी थी। उनियाल आज रामा पैलेस में उस वक्त पहुंचे, जबकि इंटरवल हो चुका था।
इसके बाद, उन्होंने अंत तक फिल्म देखी।वैसे, तो त्रिवेंद्र सरकार का कोई मंत्री मैक्स हॉस्पिटल नहीं पहुंचा, लेकिन सुबोध उनियाल से उम्मीद की जा रही थी कि वह सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर जरूर पहुंचेंगे। शनिवार को जहर खाकर पांडेय के भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्हें मंत्री ने अपनी सरकारी गाड़ी से हॉस्पिटल पहुंचाया था।