फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Subhashini Ali statement on triple talaq

तीन तलाक पर पूर्व सांसद सुभाषिनी अली बोलीं, इसपर कानून बनना बिल्कुल ठीक

Fri, 22 Dec 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Subhashini Ali statement on triple talaq

तीन तलाक पर कानून बनना ठीक है, लेकिन समाज सुधार की दिशा में जितने भी काम हो रहे हैं, इनमें सबको साथ लेकर चलना चाहिए। यह कहना है पूर्व लोकसभा सांसद एवं सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली का।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह राजपुर रोड स्थित रूलक कार्यालय में ‘देश को आजाद हुए 70 वर्षों में हमने क्या खोया क्या पाया’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें बहुत शांतिपूर्वक स्वतंत्रता हासिल हुई थी, लेकिन हम अपने संविधान की अहमियत नहीं समझ पाए। डॉ.भीवराव अंबेडकर का संविधान निर्माण में अहम योगदान रहा, जिससे सबको समान अधिकार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Subhashini Ali statement on triple talaq
subhashini ali

पूर्व सांसद ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में जनता से विकास और रोजगार का वादा किया गया, लेकिन बाद में उसकी जगह जातिगत और धार्मिक भेदभाव ने ले ली। रूलक के अध्यक्ष एवं पद्मश्री अवधेश कौशल ने कहा कि देश को आजाद हुए 70 वर्ष बीत चुका है। लेकिन कुछ लोगों के अनुसार, इन 70 वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ। देश में, जो भी हुआ है वह पिछले तीन वर्षों में हुआ।

जबकि कुछ लोगों के अनुसार, पिछले तीन वर्ष देश पर भारी गुजरे हैं। राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति बहुत बिगड़ गई है। वैज्ञानिक डॉ.धीरेंद्र शर्मा ने कहा कि इन 70 वर्षों में विज्ञान के विकास और नागरिकों के ज्ञानर्जन के कारण काफ ी अंधविश्वास खत्म हुए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार राज कंवर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कहा धर्मनिरपेक्ष संसदीय लोकतंत्र नेहरू की सबसे बड़ी देन है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री, पी.वी.नरसिम्हा राव और इंदिरा गांधी के भारत निर्माण में योगदान पर भी चर्चा की। कार्यशाला में विधि विश्वविद्यालय और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों समेत अन्य ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed