फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Subalterns traveled to CM residence, shouted at police

उपनलकर्मियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 26 Mar 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Subalterns traveled to CM residence, shouted at police
समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर 32 दिन से हड़ताल पर चल रहे उपनलकर्मियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने उपनलकर्मियों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के समीप बैरीकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और उपनलकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। कुछ उपनलकर्मियों ने बैरीकेडिंग पार करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने लगभग 50 उपनलकर्मियों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें पुलिस लाइन ले जाकर शाम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उपनलकर्मी पिछले 32 दिन से उपनल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हड़ताल कर एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पर धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे उपनलकर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने सहस्त्रधारा क्रासिंग से कुछ पहले सड़क के एक तरफ बैरीकेडिंग लगाकर उपनलकर्मियों को रोक लिया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारी उपनलकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। रायपुर थाना पुलिस ने 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया तो दूसरे उपनलकर्मी सहस्त्रधारा रोड पर ही धरने पर बैठ गए। जिससे कुछ देर के लिए वहां पर जाम की स्थिति भी बनी। पुलिस ने उपनलकर्मियों को सड़क के एक तरफ कर यातायात संचालन कराया। शाम को मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता के बाद उपनलकर्मी वहां से उठकर फिर से एकता विहार धरनास्थल पर चले गए। प्रदर्शनकारियों में महासंघ के अध्यक्ष कुशाग्र जोशी, महामंत्री हेमंत रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलश लेकर चली महिलाएं
मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान उपनलकर्मी महिलाएं पीली साड़ियां पहनकर कलश लेकर चल रही थीं। साथ में उपनलकर्मी डोलियां भी लेकर चल रहे थे। पुलिस से धक्कामुक्की में डोलियां गिरने से उपनलकर्मी आक्रोशित हुए। इस दौरान एक उपनलकर्मी चोटिल भी हुआ, जिसे एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed