{"_id":"679152a6e15420cd260355aa","slug":"sub-inspectors-will-protect-sensitive-booths-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-600897-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उपनिरीक्षकों के हाथों में होगी अतिसंवेदनशील बूथ की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उपनिरीक्षकों के हाथों में होगी अतिसंवेदनशील बूथ की सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून क्षेत्र में अतिसंवेदनशील बूथ पर उपनिरीक्षक और संवेदनशील बूथ हेड कॉन्स्टेबल सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। नगर पालिका विकासनगर में 11 वार्ड है। यहां पर 22 बूथ बनाए गए हैं। इसमें छह अतिसंवेदशील, पांच संवेदनशील और 11 सामान्य बूथ हैं। हरबर्टपुर में नौ वार्ड हैं। यहां पर 14 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से पांच अतिसंवेदनशील और नौ संवेदनशील बूथ हैं। नगर पंचायत सेलाकुई भी नौ वार्ड है, लेकिन यहां 15 बूथ बनाए गए हैं। यहां आठ अतिसंवेदशील और सात संवेदनशील बूथ है।
सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह ने बताया कि अतिसंवेदनशील बूथ पर एक उपनिरीक्षक और दो कॉन्स्टेबल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील बूथ पर एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉस्टेबल की तैनाती की गई है। सामान्य बूथ पर कॉन्स्टेबल और होमगार्ड तैनात रहेंगे। बताया कि सेक्टर पुलिस अधिकारी अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर प्रर्याप्त फोर्स है। जरूरत पड़ने पर बाहर से पुलिस बल बुलाया जाएगा।