{"_id":"592808744f1c1b6011536fde","slug":"students-will-participate-research-with-scientist","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूली छात्र-छात्राएं भी बन सकेंगे वैज्ञानिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूली छात्र-छात्राएं भी बन सकेंगे वैज्ञानिक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 26 May 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कक्षा नौ से 12 तक के छात्र भी सीबीआरआई की प्रयोगशालाओं का प्रयोग कर शोध आधारित प्रोजेक्ट तैयार कर सकेंगे। सीएसआईआर- सीबीआरआई की ओर से शुरू की गई जिज्ञासा-उत्सुकता की खोज योजना के तहत संस्थान के वैज्ञानिकों की देखरेख में छात्र वैज्ञानिक शोध को कर सकेंगे। इसके लिए विभिन्न संस्थानों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डा. अतुल अग्रवाल ने बताया कि यह योजना वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की ओर से शुरू की गई है। जिसके तहत देश भर में सीबीआरआई सहित सीएसआईआर की सभी लैब में छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को संस्थान में छात्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें आशा मार्डन इंटरनेशनल स्कूल व सोफिया हाउस तथा चिल्ड्रन सीनियर एकेडमी के छात्र हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षित छात्रों को सुरंग अभियांत्रिकी के वैज्ञानिक बारीकियां बताई जाएंगी। साथ ही करियर अपोचुनिटीज पर ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन