फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students will get facilities in government schools like in private schools

Dehradun News: सरकारी स्कूलों में भी निजी की तरह छात्रों को मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 09 Dec 2024 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students will get facilities in government schools like in private schools
जिले के हर सरकारी स्कूल में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। मूलभूत श्रेणी वाली इन सुविधाओं के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 94 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा एक करोड़ रुपये का बजट स्टैंडबाय पर रखा है। ताकि, समय आने पर इनका भी प्रयोग किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि कोई भी स्कूल बिना व्हाइट बोर्ड, विद्युत कनेक्शन, बल्ब आदि की कमी से न जूझे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं स्थापित की जा हरी हैं।
विज्ञापन

इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की मांग के अनुरूप उन्हें धनराशि का आवंटन किया गया है। इसके अलावा एक करोड़ रुपये का बजट अलग से इसके लिए रखा गया है। उन्होंने विकासखंड चकराता और कालसी के प्रारंभिक स्तर के विद्युत विहीन विद्यालयों में विद्युत संयोजन की स्थापना अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। इस क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी चकराता को 14.28 लाख रुपये, कालसी को 11.43 लाख रुपये, विकासनगर को 14.10 लाख रुपये, सहसपुर को 15.93 लाख रुपये, रायपुर को 19.60 लाख रुपये और डोईवाला को 18.66 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रथम चरण में विकासखंड रायपुर, डोईवाला, सहसपुर, विकासनगर के 25 से अधिक छात्र संख्या और विकासखंड कालसी व चकराता के 15 से अधिक संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। खेल गतिविधियों के लिए भी बजट का आवंटन किया जा रहा है। राजकीय जूनियर हाईस्कूल और इंटर मीडिएट स्तर के विद्यालयों में खेल गतिविधियों के लिए कम से कम एक आउटडोर स्पोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 35 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को शामिल किया जएगा। जो भी सुविधाएं स्कूलों में स्थापित की जा रही हैं, इसकी रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed