फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students were scorched by transformer

नलकूप के पास पहुंचा और झुलस गया छात्र

Fri, 18 Oct 2013 09:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Oct 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
Students were scorched by transformer

राजधानी देहरादून में नलकूप में लगे ट्रांसफार्मर से एक छात्र झुलस गया। गंभीर हालत में उसे महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसा
प्राथमिक विद्यालय खुड़बुड़ा में पांचवीं कक्षा का छात्र अतुल गुरुवार को स्कूल आया था। सुबह 10:30 बजे वह स्कूल परिसर के पास स्थित नलकूप में पहुंच गया। वहां नलकूप के पास लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात तक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उसका एक हाथ पूरी तरह खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठ रहे सवाल
- छात्र शिक्षकों की जानकारी के बिना स्कूल से बाहर कैसे निकल गया
- नलकूप के चारों ओर ऊंची चहारदीवारी है, बच्चे ने इसे पार कैसे किया
- ट्रांसफार्मर के चारों ओर भी फेंसिंग की गई है, बच्चा भीतर कैसे घुस गया
- घटना के वक्त शिक्षक कहां थे, क्या बच्चों पर उनकी नजर नहीं थी

यह बात वाकई गंभीर है कि छात्र स्कूल से बाहर कैसे निकला? मैं शनिवार को जांच के लिए खुद स्कूल में जाऊंगा। जरूरत पड़ी तो शिक्षक और हेडमास्टर को नोटिस दिया जाएगा।
- इंद्रमणि बलोदी, नगर शिक्षा अधिकारी

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed