फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students were informed about their rights and responsibilities.

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को दी अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी

Thu, 05 Feb 2026 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about their rights and responsibilities.
सेलाकुई। जमनपुर स्थित दून ग्लोकल स्कूल में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकार, कर्तव्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अनस ने कहा आज के छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। उन्हें अपने अधिकर व कर्तव्यों के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक बनने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की समझ भी होनी चाहिए। हाल के दिनों में नशा एक गंभीर समस्या बन रहा है। गांव से लेकर शहरों तक नशे की प्रवृत्ति युवा वर्ग को नुकसान पहुंचा रही है। बच्चों को इस प्रकार की बुराई से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन इमरान खान, प्रधानाचार्य जूही खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed