फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students union election 2018 nomination Complete in dehradun

छात्रसंघ चुनाव: डीएवी में अध्यक्ष-महासचिव पद पर तीन-तीन दावेदार, डीबीएस में हुए17 नामांकन

Tue, 04 Sep 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students union election 2018 nomination Complete in dehradun
dav

डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में इस बार अध्यक्ष और महासचिव पद पर तीन-तीन दावेदार मैदान में हैं। कॉलेज में मंगलवार को 26 प्रत्याशियों ने अपना दावा पेश किया। बुधवार को प्रत्याशियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद इस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी।

विज्ञापन


डीएवी कॉलेज में मंगलवार को नामांकन का दिन था। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ओर से जितेंद्र बिष्ट और एनएसयूआई की ओर से आदित्य बिष्ट ने नामांकन किया। इसके अलावा एबीसीएस की ओर से सागर जोशी ने अध्यक्ष पद पर दावा ठोका। महासचिव पद पर सत्यम शिवम के सचिन नैथानी और आर्यन के शूरवीर सिंह चौहान के अलावा एसएफआई के शैलेंद्र परमान ने नामांकन किया। सबसे ज्यादा कोषाध्यक्ष पद पर आठ नामांकन हुए हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पर तीन, उपाध्यक्ष पर दो, महासचिव पर तीन, सहसचिव पर सात और विवि प्रतिनिधि पद पर तीन नामांकन हुए हैं। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर मेजर अतुल सिंह ने सभी छात्र संगठनों से शांतिपूर्ण नामांकन और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


किस पद पर किसने किया नामांकन
अध्यक्ष : आदित्य बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट और सागर जोशी।
उपाध्यक्ष : सचिन त्रिवेदी, हिमानी भंडारी।
सचिव : सचिन नैथानी, शूरवीर सिंह चौहान, शैलेंद्र परमार।
सहसचिव : आकाश रावत, आयुषी बडोनी, काजल गुप्ता, दीपिका गौड़, मुस्कान गोयल, विजय थापा, सोनी बिष्ट।
कोषाध्यक्ष : आयुषी सकलानी, अंकित रौतेला, प्रियंका नेगी, मयंक, मुस्कान सोनकर, विपिन पंत, शिवांगी सेठी, सौरभ कुमार।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : अंजली चमोली, पंकज कुमार, रितिक मलिक।
 

डीबीएस में सहसचिव के लिए 17 नामांकन

Students union election 2018 nomination Complete in dehradun
dbs

डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में सहसचिव पद पर सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर छह, महासचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर सात और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जांच, आपत्तियों के बाद बुधवार को अंतिम सूची जारी की जाएगी। डीबीएस में मंगलवार सुबह से ही छात्र संगठनों में नामांकन का उत्साह नजर आया।

कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने मनबीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। एनएसयूआई ने सुधांशु जोशी को प्रत्याशी बनाया है। फिलहाल, डीबीएस में एबीवीपी की ओर से एक ही प्रत्याशी घोषित किया गया है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर छह, महासचिव पद पर तीन, सहसचिव पद पर 17, कोषाध्यक्ष पद पर सात और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर 12 नामांकन हुए हैं। एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था।

किस पद पर किसने किया नामांकन
अध्यक्ष : मनबीर सिंह, सुधांशु जोशी।
उपाध्यक्ष : अनिल कुमार पूनिया, शिवानी, रजनी, साक्षी राठौर, सौरभ सिंह, श्रुति चौहान।
महासचिव : अंकित सिंह, मनोज राम, शिवम जोशी।
सहसचिव : अमित सिंह चौहान, आंचल नेगी, अंकित कोहली, गोविंद बल्लभ भट्ट, हेमंत सिंह, जगदीश रावत, मोहित उनियाल, प्रेम चंद्र, राहुल कैंतुरा, राहुल नेगी, रुचिका चौहान, सौरभ उप्रेती, शिवानी, शुभम कुमार, श्रीनिवास, विशाल, विवेक गुरुरानी।
कोषाध्यक्ष : अजय नेगी, अंकित सुंद्रियाल, अंकिता कोठारी, प्रांजल काला, प्रेरणा, रेशमा परवीन, संजना गुसाईं।
विवि प्रतिनिधि : अमित मुनियाल, आशीष हलदर, करन सिंह, मनीषा भट्ट, रोहन जोशी, संजय उनियाल, सत्यम ममगाईं, श्रृष्टि चमोली, शुभम रावत, सिमरदीप सिंह, सुबोध राना, सूरज कुमार।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed