उत्तराखंड में एक ही दिन होंगे छात्रसंघ और महासंघ चुनाव, ईवीएम से होगा मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ व छात्र महासंघ चुनाव एक ही दिन कराने पर सहमति बन गई है। छात्रसंघ चुनाव 10 सितंबर और छात्र महासंघ चुनाव 15 सितंबर से पहले हो जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम 31 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में पहली बार 10 हजार से अधिक छात्र संख्या वाले महाविद्यालयों में ईवीएम के जरिये मतदान होगा। वहीं प्राचार्यों के अनुरोध पर अन्य महाविद्यालयों में भी ईवीएम का प्रयोग किया जा सकता है।
यह जानकारी विधानसभा परिसर में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी। बैठक में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्राचार्य और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. धन सिंह ने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जिसने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को रिवाइज किया है। संस्तुतियों को इसी साल से लागू किया जाएगा। पूर्व की भांति छह पदों पर चुनाव होगा जबकि छह पदों पर टॉपर्स को नामित किया जाएगा।
इसमें एक यूजी, एक पीजी, एक एनएसएस, एक एनसीसी और दो अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होने वाले छात्र शामिल होंगे। इसके अलावा पहली बार छात्रसंघ अध्यक्ष और महासचिव को एकेडमिक काउंसिल में बतौर आमंत्रित सदस्य जगह दी जाएगी। इसके अलावा दो टॉपर्स भी नामित किए जाएंगे।