{"_id":"5e5821488ebc3ec5543899d2","slug":"students-surrounded-the-vice-chancellor-of-sgrr-university-dehradun-news-drn337616534","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः छात्रों ने एसजीआरआर विवि के कुलपति को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः छात्रों ने एसजीआरआर विवि के कुलपति को घेरा
विज्ञापन
पथरीबाग स्थित एसजीआरआर पीजी कॉलेज में वूमेंस हास्टल का गेट खुलवाने को लेकर छात्रों और टीचर्स के
एसजीआरआर पीजी कॉलेज के गेट और हॉस्टल में ताला लगाने पर छात्रों ने विरोध जताया। उन्होंने एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के कुलपति का घेराव कर ज्ञापन दिया।
बृहस्पतिवार को भी लगातार दूसरे दिन एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बंसल के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होेंने कॉलेज के गेट और हॉस्टल में ताला लटकाने के विरोध में एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत का घेराव किया।
उन्हें ज्ञापन देते हुए मांग की कि तत्काल पीजी कॉलेज का गेट और हॉस्टल का ताला खुलवाया जाए। कुलपति डॉ. रावत ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन व घेराव करने वालों में महासचिव विश्वनाथ बुड़ाकोटि, विवि प्रतिनिधि सूरज सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ओशिन कुनवाल, वरिष्ठ छात्र नेता विपिन काम्बोज, सोनू सिंह सरदार, अरनव पैन्यूली, पूर्व महासचिव ललित पंवार, विपिन भट्ट, यशपाल, रविकांत आदि मौजूद रहे।