फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students show their enthusiasm in fancy dress competition

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया जलवा

Thu, 15 Aug 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Students show their enthusiasm in fancy dress competition
हाईलैंड स्कूल में रक्षाबंधन पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
फोटो
विज्ञापन

----------------
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया जलवा
-रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभिन्न स्कूलों में हुए रंगारंग कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में राखी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
कैनाल रोड स्थित हाईलैंड स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डॉयरेक्टर डॉ. सुभाष चंबेल ने किया। राखी प्रतियोगिता में महक सिंह ने पहला, गुंजन ने दूसरा और कुनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्रों ने इट्स हैपंस ओनली इन इंडिया, वंदे मातरम, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सीमा गुलेरिया ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अमिता चंबेल, सुरेश चंबेल, पूनम चंबेल, रितु त्यागी, भावना, श्रेया, रितु, रचना, पूजा, विनिता, स्वाति, सुनीता, पूजा, दीपाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिमालयन इंटरनेशन स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने जलवा बिखेरा। इस मौके पर डॉयरेक्टर पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, चेयरमैन बलबीर चंदेल, प्रबंधक रेनू चंदेल, अनामिका परासर, प्रदीप कौर, मधु वर्मन, कुसुम भट्ट, पूजा राणा, सोनिया वर्मा, रेशमा, चीनू, सुमन सुद, चित्रा, सोनम माथुर, राजिंद्र कौश्र, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजावाला रोड स्थित शिवालिक एकेडमी में भी रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर शिवालिक एकेडमी के चेयरमैन सोमदत्त त्यागी, प्रधानाचार्य रजनी त्यागी, उप प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ आदि मौजूद रहे। इंडियन पब्लिक स्कूल विकासनगर में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहरा ने छात्रों को रक्षाबंधन का महत्व बताया। प्रकाश निकेतन स्कूल, श्री गुरु नानक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, बाबा भूमनशाह शिशु विद्या मंदिर रुद्रपुर, यूरो कीड्स स्कूल में भी रक्षाबंधन पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
--------------------
जवानों को बांधी राखियां
सरस्वती विद्या मंदिर नई यमुना कॉलोनी की छात्राओं ने कालसी स्थित आर्मी कैंप पहुंचकर सैन्यकर्मियों को राखी बांधी। ये राखियां खुद छात्राओं ने तैयार की थीं। इससे पहले स्कूल परिसर में रक्षाबंधन पर कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी प्रतियोगिता के बाल वर्ग में स्नेहा, जगजीत, लक्ष्मी और तरुण वर्ग में निक्की गुप्ता, शमा, तनीषा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग में सीमा पहले और ज्योति दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री भुवन चंद्र. अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, चंदन, कमलेश, कालिका प्रसाद, दीपक रावत, मोहित, अनिल, दिवाकर, पंकज, हरीश, फकीर, ललित, सर्विन, सुरेंद्र, वीरपाल, रजणीत, हरीश थपलियाल, सुषमा, मुकेश, कुसुम आदि मौजूद रहे।
निशुल्क राखियां बांटी
जैन संस्था ‘हथकरघा’ ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्राइमरी स्कूल विकासनगर में पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क सद्भावना राखियां वितरित कीं। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका वनिता राणा, दीपा रानी, राज कुमार जैन मौजूद रहे।

सभासद को बांधी राखी
पछवादून विकास संघर्ष समिति से जुड़ी महिलाओं ने हरबर्टपुर नगर पालिका के सभासद विपुल अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय की महिलाएं बी विपुल अग्रवाल को राखी बांधने पहुंचीं। इस मौके पर पूर्व सभासद रानी बंसल, सुशीला गुप्ता, शबनम, कमरजहां, पूनम, लक्ष्मी, सीमा नेगी, अन्नपूर्णा, सुषमा गुप्ता, रश्मि ठाकुर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed