फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students reached school with parents for registration

पंजीकरण करने के लिए अभिभावकों संग स्कूल आए छात्र

Tue, 28 Sep 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Students reached school with parents for registration
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जल्द ही टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जानी है। ऐसे में स्कूलों की ओर से परीक्षा के लिए छात्रों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। कोरोना के चलते निजी स्कूलों में बच्चे नहीं आ रहे हैं। इसके लिए प्रबंधन 12वीं के छात्रों के लिए मैसेज कर रहा है।
विज्ञापन

सीबीएसई से संबद्ध स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी मैसेज में लिखा गया है कि बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने के लिए छात्र को पहले स्कूल फीस का पूरी तरह से भुगतान करना होगा। अगर छात्र ने फीस का भुगतान कर दिया है तो पंजीकरण करते हुए जमा की हुई फीस के दस्तावेज दिखाने होंगे। ऐसे में देरी किए बिना सभी छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करा लें और लेट फीस देने से बचें।
विज्ञापन

सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों का डेटा समय पर जमा करना महत्वपूर्ण है। स्कूलों को अपने छात्रों के बारे में सही जानकारी जमा करने के लिए एक समयसीमा की योजना बनानी चाहिए। शैक्षणिक सत्र 2021-22 की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी और टर्म-2 की परीक्षा अगले साल मार्च अप्रैल में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed