{"_id":"5de177668ebc3e54936d4ec0","slug":"students-presented-research-papers-in-children-s-congress-vikas-nagar-news-drn3276718114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कांग्रेस में छात्रों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कांग्रेस में छात्रों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
विज्ञापन
कालसी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में जनपद स्तर के लिए चयनित हुए छात्र।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन बालिका इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 15 स्कूलों के 45 बाल वैज्ञानिकों ने अपने लघु शोध पत्र प्रस्तुत किए।
स्कूलों के छात्रों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह और प्रधानाचार्य रचना गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में जीआईसी लांघा की प्रिया, कटापत्थर के अमन रतेवाल, जैन बालिका इंटर कॉलेज की सोनाक्षी, जस्सोवाला के निशांत, बरोटीवाला के टीकम सिंह, हरबर्टपुर की सिमरन और तिमली की फरीना ने बाजी मारी।
डॉ. नरेश कुमार, आरपी अग्रवाल, डॉ. कुलवंत सिंह, ओम प्रकाश, मनीष कुमार, सुदर्शन प्रसाद खंडूरी और अशोक कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर लक्ष्यमी सिंह, विनोद कुमार आर्य, अर्चना, कमला चंद, भगवती प्रसाद रयाल, राकेश कन्नौजिया, राजेश जोशी, सरिता, निर्मला रावत, रितु नागर, कुसुम भटनागर, लक्ष्मण सिंह सजवाण, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं जीआईसी कालसी में भी ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी अतर सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञान के प्रति रूचि पैदा होती है। उन्होंने छात्रों से वैज्ञानिक शोध और तथ्यों के प्रति अपडेट रहने की बात कही। जीआईसी कालसी के प्रधानाचार्य सचिन असवाल और जीआईसी कोरुवा के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जीआईसी बेसोगिलानी की काजल तोमर ने बाजी मारी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोईरा के नितेश चौहान दूसरे स्थान पर रहे। ब्लॉक समन्वयक आशीष डबराल ने बताया कि प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले छात्र चार दिसंबर को ब्राह्मणवाला देहरादून स्थित रिवरेन पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर हरीश पाल, नीतू चौहान, सुधीर सेमवाल, प्रताप राणा, रवि राणा, भानू प्रसाद सकलानी, संगीता रियाल आदि मौजूद रहे। सहसपुर प्रखंड अंतर्गत जीआईसी सेलाकुई में आयोजित ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ बीईओ पंकज शर्मा, प्रधानाचार्य डीपी थपलियाल ने किया। ब्लॉक समन्वयक पवन शर्मा ने बताया कि इस कांग्रेस में प्रस्तुत किए गए विभिन्न लघु शोध पत्रों के आधार पर 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रविंद्र शर्मा और बीएनआर शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर टीआरपी नेगी, योगेश धीमान, कुसुम वर्मा, भूपेंद्र महल, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।