Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students prepare delicious dishes from leftover food

Dehradun News: छात्रों ने बचे हुए खाने से बनाए जायकेदार व्यंजन

Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students prepare delicious dishes from leftover food
I
विज्ञापन

IIग्राफेस्ट 25 के दूसरे दिन कार रेसिंग, रोबोट वॉर और जायकेदार व्यंजन बनाने जैसे रोचक मुकाबले हुए
I

I
I
Iग्राफेस्ट 25 के दूसरे दिन कार रेसिंग, रोबोट वॉर और बचे हुए खाने से जायकेदार व्यंजन बनाने जैसे रोचक मुकाबले हुए। वहीं, इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।

I
I
I
Iग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में विभिन्न स्थानों पर प्रतिभागियों के हुनर की झलक दिखाई दी। कहीं छात्रों के बनाए गए रोबोट्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ तो कहीं स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू की महक उठी। मैकेनिकल विभाग की रिमोट कंट्रोल कार रेसिंग में नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी गुरुग्राम की टीम ने बाजी मारी। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग ने ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के सहयोग से छात्र-छात्राओं को आग बुझाने के टिप्स दिए। फायर फाइटर्स के दल ने दमकल गाड़ी से आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का शानदार प्रदर्शन किया। फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने बचे हुए खाने से बने स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें अनानास के छिलकों से बना जूस, बचे हुए चावल से बने टाको, कद्दू के बीज से बना न्यूट्री बार और आम के छिलकों से बने मफिन जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल रहे। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के नवीन शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। कुकिंग प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के रुद्राक्ष व अभिनव की टीम और अतुल व शौर्य गुरुंग की टीम ने बाजी मारी। इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला, वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला, डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो. राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed