{"_id":"650bd61723661075b20d008b","slug":"students-of-pandit-shivram-government-college-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-249187-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों का अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों का अनशन समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान प्रधान ने जूस पिलाकर आमरण अनशन कराया समाप्त
उच्च शिक्षा मंत्री ने 22 को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया
पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आठ दिनों से चली आ रही तालाबंदी के साथ ही आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
बुधवार को रायगी के ग्राम प्रधान रतन सिंह चौहान और भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा सुबह करीब 10 बजे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य जोशी की फोन पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से वार्ता कराई।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री ने मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 22 सितंबर को उन्होंने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए देहरादून बुलाया। जिस पर छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। ग्राम प्रधान रतन सिंह चौहान ने जूस पिलाकर आमरण अनशन पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ ही विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोज चौहान और प्रमेश रावत का आमरण अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने भी फोन के जरिए छात्रों को बताया कि मामले में उच्च शिक्षा मंत्री ने सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि परास्नातक की कक्षाएं शुरू करने, छात्राओं के लिए छात्रावास, एनसीसी और महाविद्यालय को जाने वाले मार्ग को पक्का करने को लेकर छात्रों ने 12 सितंबर को तालाबंदी कर दी थी। 13 सितंबर से छात्र आमरण अनशन पर बैठे थे।
इस मौके पर प्राचार्य अंजना श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी, थाना प्रभारी आशीष रवियान, महासचिव अंकित कुमार, सचिव, शिवानी, जीआर शर्मा, अमित नौटियाल, महावीर, रजत, आरती, मनीषा आदि मौजूद रहे।