इंडो नेपाल बास्केटबाल इंटरनेशनल चैपिंयनशिप में मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। नेपाल से लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।
नेपाल में हुई इंडो नेपाल बास्केटबाल इंटर नेशनल चैंपियनशिप में रोलर बास्केटबाल अंडर 12 वर्ग में मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्र अयांश नेगी, मुकेश सिंह, अनंत जैन, प्रिंस सिंह, हार्दिक, लक्ष्य, अक्षत सजवाण, प्रत्यूष, कृष्णा ने सिल्वर मेडल जीता। अंडर 19 वर्ग में अनाविन, विवेक तंवर, उर्वेश चानो कपूर, दश पंवार, आकाश वीर ,आदित्य बिष्ट, करण बंसल, अनिरुद्ध राणा ने भी सिल्वर मेडल जीता । रोलर स्केटिंग रेसिंग अंडर 12 वर्ग में अनंत जैन तीन सौ मीटर और 100 मीटर में कांस्य और मुकेश सिंह ने 500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। स्कूल के प्रिसिंपल अमित जुगरान ने बताया कि रोलर स्केट रेसिंग अंडर 14 वर्ग में अक्षत सजवाण ने 500 मीटर में गोल्ड,अक्षत सजवाण ने 300 मीटर में सिल्वर, पर्व प्रकाश ने 3 सौ मीटर में गोल्ड और हार्दिक ने 500 मीटर में सिल्वर मेडल जीता। रोलर स्केट रेसिंग अंडर16 वर्ग में दक्ष पंवार 300 मीटर और 500 मीटर में सिल्वर मेडल जीता। अंडर 19 वर्ग में अनविन बिन ने पांच सौ और तीन सौ मीटर में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। मोहम्मद उवैश ने पांच सौ मीटर में कांस्य पदक जीता। संवाद