फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students of government technical institutes will get more jobs Uttarakhand News

Uttarakhand: सरकारी तकनीकी संस्थानों के छात्रों को मिलेगी ज्यादा नौकरी, बनेगा एक्सीलेंस सेंटर

Fri, 05 Jul 2024 01:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Jul 2024 01:36 PM IST
सार

तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को कितने प्रतिशत रोजगार मिला और कितने प्रतिशत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया इसका स्पष्ट डाटा रखे जाने के सीएम धामी ने निर्देश दिए।

विज्ञापन
Students of government technical institutes will get more jobs Uttarakhand News
मुख्यमंत्री धामी बैठक लेते - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि सरकारी तकनीकी संस्थानों के छात्रों का अधिक संख्या में कैंपस प्लेसमेंट कराया जाए।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सचिवालय में सीएम धामी ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्थानों की आवश्यकता के अनुरूप तकनीकी संस्थानों में आधुनिक कोर्स और आधुनिक उपकरणों की समुचित व्यवस्था की जाए। तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को कितने प्रतिशत रोजगार मिला और कितने प्रतिशत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया इसका स्पष्ट डाटा रखा जाए।

विज्ञापन


मैकेनिकल प्रशिक्षण भी कराए जाने के निर्देश
तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बाद राज्य के युवाओं को प्रदेश में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं ताकि उन्हें रोजगार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। राज्य में युवाओं के कौशल विकास के लिए प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग तथा अन्य मैकेनिकल प्रशिक्षण भी कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले तीन सालों में पॉलिटेक्निक के माध्यम से 6490, सरकारी क्षेत्र में 369 तथा पॉलिटेक्निक के माध्यम से सामुदायिक विकास योजना के तहत 552 युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार मिला।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कीड़ाजड़ी और गुच्छी मशरूम को वन उपज की श्रेणी में लाने की तैयारी, महंगे दाम में है बिकता

आगामी एक साल में आईआईटी रुड़की के सहयोग से विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं में वर्चुअल लैब की स्थापना और प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तराखंड राज्य कॅरियर काउंसलिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। पॉलिटेक्निक संस्थाओं को सर्विस प्रोवाइडर के रूप में विकसित कर बेरोजगार युवाओं को व्यवसाय से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed