फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students not taking admission even after name in merit

मेरिट में नाम आने पर भी प्रवेश नहीं ले रहे छात्र

Thu, 07 Oct 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Students not taking admission even after name in merit
देहरादून। शहर के विभिन्न कॉलेज में कुछ छात्र-छात्राएं मेरिट में नाम आने पर भी प्रवेश नहीं ले रहे हैं। इसके चलते कॉलेज प्रबंधन बीच-बीच में वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रवेश का विकल्प खोल रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन कोरोना को इसकी वजह मान रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली और अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए भी विद्यार्थी इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी पीसीएम ग्रुप में 80 और बीए में 72 प्रतिशत अंक से नीचे प्रवेश नहीं मिल रहे हैं। बीए प्रथम वर्ष के लिए सामान्य वर्ग में लगभग 72, बीएससी प्रथम पीसीएम ग्रुप में 80.80, पीएमएस ग्रुप में 74, सीबीजेड ग्रुप में लगभग 75.60 प्रतिशत से कम पर प्रवेश नहीं हो रहे हैं। बीकॉम में लगभग 74.40 प्रतिशत से कम पर प्रवेश नहीं मिल पाएगा। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि मेरिट के क्रम में ही प्रवेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि विज्ञान वर्ग में लगभग 98 प्रतिशत और कला वर्ग में 85 प्रतिशत विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। मेरिट के आधार पर आगे भी विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। एमकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने बताया कि जो सीट शेष हैं, उन पर अन्य छात्राओं के प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed