फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students confused about scholarship application

2019-20 की छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर असमंजस में छात्र

Tue, 07 Jan 2020 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students confused about scholarship application
- फोटो : फाइल फोटो

समाज कल्याण विभाग की वर्ष 2019-20 की छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर पिछले वर्ष के छात्रों में असमंजस की स्थिति बरकरार है। इस वर्ष की छात्रवृत्ति के आवेदन की प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी है, लेकिन पिछले वर्ष छात्रों को आवेदन का मौका ही नहीं मिल सका।

विज्ञापन


विभाग पहले पिछले वर्षों की छात्रवृत्ति का भुगतान की बात कर रहा है, लेकिन अभी तक भुगतान प्रक्रिया शुरू तक नहीं हो सकी है। पुराने वर्ष के छात्र आखिर कब तक आवेदन कर सकेंगे, फिलहाल विभाग इसकी कोई समयसीमा तय नहीं कर पा रहा है। इससे करीब 4000 छात्रों के प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2019-20 की छात्रवृत्ति के लिए पिछले वर्ष के छात्र आवेदन नहीं कर सके हैं, क्योंकि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल में रिन्युअल का विकल्प नहीं आया है। अब पोर्टल भी बंद हो चुका है। अब विभाग का कहना है कि पहले वर्ष 2017-18 के शेष बचे छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा इसके बाद अगले वर्ष की छात्रवृत्ति का भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही पोर्टल में रिन्युअल का विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। इसके बाद पिछले वर्ष के छात्रों को आवेदन करने का पर्याप्त समय दिया जाएगा, लेकिन विभाग की ओर से भुगतान प्रक्रिया में लगातार विलंब हो रहा है।


इसके कारण छात्रों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संदीप, योगेश सिंह ने कहा कि वह आवेदन के बारे में जानने के लिए कई बार विभाग के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोई समयसीमा नहीं बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed