{"_id":"611ac5468ebc3e42ae2d832a","slug":"students-closed-dav-college-city-news-drn3876440169","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने बंद कराया डीएवी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने बंद कराया डीएवी कॉलेज
विज्ञापन
23 और 24 अप्रेल को पांचवे सेमेस्टर की परिक्षा में अनुपस्थित दिखाने के विरोध में छात्र नेताओं ने सोम?
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड कर्फ्यू के दौरान 23 और 24 अप्रैल को स्थगित की गई परीक्षा में छात्रों को अनुपस्थित दिखाने के मामले में डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों ने जमकर विरोध जताया। आक्रोशित छात्रों ने संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार को गेट पर ताला लगाकर कॉलेज बंद करा दिया।
इसके अलावा कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का पोर्टल भी बंद कराया। इस कारण ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में भी व्यवधान आया। छात्रों ने कहा कि देहरादून और हरिद्वार के जिलाधिकारियों के निर्देश पर कॉलेज की ओर से स्नातक की 23 और 24 अप्रैल की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। जबकि, बाकी जिलों में परीक्षाएं हुईं। इनका रिजल्ट भी आ गया, लेकिन डीएवी कॉलेज समेत कई कॉलेजों में परीक्षा नहीं होने से छात्रों के साल खराब होने का संकट खड़ा हो गया है। अब विश्वविद्यालय या कॉलेज की ओर से परीक्षा नहीं कराई जा रही है। उन्होंने तत्काल परीक्षा कराने की मांग की। इस पर कॉलेज के प्राचार्य ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति से फोन पर वार्ता की। विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का ठोस आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने कॉलेज खोल दिया।
इसके बाद प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो सकी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा, आकिब अहमद, हनी सिसोदिया, सुमित कुमार, ऋषभ मल्होत्रा, उदित थपलियाल, प्रकाश नेगी, जतिन, पंकज रघुवंशी, मनमोहन सिंह रावत, चंद्रशेखर, हिमांशु कुकरेती, राहुल रमोला और रजत शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
- डीएवी पीजी कॉलेज में वर्जन
पूर्व में स्थगित परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने अपनी बात रखी। परीक्षाएं कराना विश्वविद्यालय के स्तर का मामला है। विश्वविद्यालय को पूर्व में पत्र लिखकर छात्र-छात्राओं की समस्या से अवगत कराया गया था। आज प्राचार्य ने कुलपति से वार्ता की, जिस पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।
- डॉ. हरिओम शंकर, मीडिया प्रभारी, डीएवी पीजी कॉलेज